Watch Madmaheshwar Rescue: मदमहेश्वर में श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, एयर एम्बुलेंस से किया गया आपातकालीन रेस्क्यू

Please Share
Rudraprayag: (Madmaheshwar Rescue): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद स्थित मदमहेश्वर धाम में एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ जाने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उसका रेस्क्यू कराया। जानकारी के अनुसार शिवा नामक युवक को दो बार हार्ट अटैक आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

Reetha Sahib Rescue: रीठा साहिब जोड़ मेले में नदी का जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी, SDRF ने 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

श्रद्धालु दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में मौजूद था, जहां से सड़क या मैनुअल रेस्क्यू के जरिए अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग सकता था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस की मदद ली गई। शाम करीब 6:03 बजे मदमहेश्वर से उसे सुरक्षित एयरलिफ्ट कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रशासन की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से मरीज को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

Bikaner dust storm: बीकानेर में धूल भरी आंधी का तांडव, दिन में छाया अंधेरे जैसा माहौल

You May Also Like