Please Share
देहरादून (IAS & PCS Transfer Uttarakhand): उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार में भी प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अंशुल सिंह को जिलाधिकारी नैनीताल और दीप्ति सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। वहीं, ललित मोहन रयाल को अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य IAS अधिकारियों में विनीत तोमर और निधि यादव की तैनाती एवं अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। (IAS & PCS Transfer Uttarakhand)
इसके अलावा पांच PCS अधिकारियों के कार्यभार में भी परिवर्तन किया गया है। इनमें कृष्ण कुमार मिश्रा, पंकज कुमार उपाध्याय, वैभव गुप्ता, सीमा विश्वकर्मा और सुधीर कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। (IAS & PCS Transfer Uttarakhand)

