Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में तेज धूल भरी आंधी ने लोगों को हैरान कर दिया। अचानक मौसम बदलने के साथ आसमान पर धूल का घना गुबार छा गया, जिससे कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा और सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Watch Kasol Firing Incident: कसोल में पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ा, फायरिंग से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि धूल का विशाल बादल पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रहा है। दृश्यता बेहद कम हो जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस तरह की मौसमीय गतिविधियां आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकती हैं।
Poonch: पुंछ में नदी किनारे मिला जिंदा मोर्टार शेल, सेना की बम निरोधक टीम ने किया निष्क्रिय
