Poonch: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय नागरिक को नदी के किनारे एक जिंदा मोर्टार शेल दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
Bengaluru: बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच दिव्यांग युवक की मदद कर पुलिसकर्मी ने जीता लोगों का दिल
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए शेल को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या विस्फोटक जैसी वस्तु दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें और उससे दूर रहें।
Zojila: जोजिला पास में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरा ट्रक, चालक सुरक्षित बचा
