Zojila: जोजिला पास में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरा ट्रक, चालक सुरक्षित बचा

Please Share
Srinagar (Zojila): कश्मीर के सोनमर्ग और लद्दाख के कारगिल को जोड़ने वाले जोजिला पास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पहाड़ी मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक रिवर्स करते समय अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा जोजिला पास के संकरे और खतरनाक हिस्से में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक पीछे लेते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके बाद वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

Charbagh Incident: लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शेड गिरा, कई घायल, साइट इंजीनियर सस्पेंड

हालांकि दुर्घटना बेहद भयावह थी, लेकिन चालक सुरक्षित बच निकला। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।
जोजिला पास देश के सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय मार्गों में शामिल है। ऊंचाई, तीखे मोड़, संकरी सड़कें और बदलता मौसम यहां सफर को जोखिम भरा बना देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

India-Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने की भारत की जमकर तारीफ, जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

You May Also Like