Chamoli: चमोली जिले की सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ (Niti Extreme Ultra Run) का शानदार शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सीमावर्ती गांवों के विकास और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Watch Madmaheshwar Rescue: मदमहेश्वर में श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, एयर एम्बुलेंस से किया गया आपातकालीन रेस्क्यू
आयोजन के पहले दिन 75 किलोमीटर और 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया। आगामी दिनों में 5, 10 और 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। समापन पर गमसाली से मलारी के बीच एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इससे पहले मलारी गांव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य सीमांत पर्यटन को नई पहचान देना और ‘फिट इंडिया’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।
Reetha Sahib Rescue: रीठा साहिब जोड़ मेले में नदी का जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी, SDRF ने 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

