नरेंदर बिष्ट की रिपोर्ट;
बागेश्वर, 18 जुलाई: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में काफलीगैर तहसील अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक दयानंद टम्टा बागेश्वर जिला मुख्यालय के तहसील रोड क्षेत्र के निवासी थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे दयानंद टम्टा स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत नवल किशोर सोराड़ी (44) ने कथित रूप से उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Bhatkhola GIC Principal Murder)
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही झिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अल्मोड़ा फॉरेंसिक टीम तथा बागेश्वर फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
Pithoragarh Celebrates River Festival 2026: पिथौरागढ़ में भव्य नदी महोत्सव का आयोजन, ‘नदी बचेगी तो भविष्य बचेगा’ का दिया संदेश
मृतक के भाई गोकुल चन्द्र की तहरीर पर झिरौली थाने में एफआईआर संख्या 10/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। (Bhatkhola GIC Principal Murder)
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपी नवल किशोर सोराड़ी, निवासी ग्राम पाटी, जनपद चम्पावत (वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी, जीआईसी भटखोला), को करालागांव यात्री शेड, बागेश्वर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना जारी है। (Bhatkhola GIC Principal Murder)
Watch Grand Jagannath Rath Yatra in Puri: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा जारी, भारी बारिश के बीच 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन