Please Share
बागेश्वर: सीएम के युवा संवाद लाइव कार्यक्रम में जिले के विभिन्न डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कलक्ट्रेट सभागार में एकत्र होकर बच्चों ने सीएम सहित विभिन्न सफल उद्योगपतियों व अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त लोगों के प्रोत्साहित करने वाले भाषण सुने। बच्चों ने सफल लोगों के जीवन के संघर्ष प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को युवाओं के लिए जरुरी बताया। जिससे युवा प्रेरणा लेकर सफल जीवन जी सके।
