Big Opportunity, Dehradun Job Fair 2026: देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती; 18 कंपनियां लेंगी हिस्सा

Please Share
देहरादून, 23 सितंबर 2026 (Dehradun Job Fair 2026): कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से कुल 904 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। (Dehradun Job Fair 2026)
18 निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा
रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार सहित विभिन्न निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन दस्तावेजों को साथ लाना होगा
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।
सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। (Dehradun Job Fair 2026)
दुबई में भी रोजगार का अवसर
सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके लिए आईटीआई/आईटीआई सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। विभाग के अनुसार फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए 6 माह का अनुभव तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। योजना के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। (Dehradun Job Fair 2026)
रोजगार मेले की जरूरी जानकारी
तिथि: 29 सितंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून
कंपनियां: 18
रिक्त पद: 904
पंजीकरण: प्री-रजिस्ट्रेशन और मौके पर भी
अतिरिक्त अवसर: दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार

Big Announcement: Uttarakhand Students Tablet DBT, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि