देहरादून (Uttarakhand Students Tablet DBT): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के दौरान राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टैब उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जरूरी डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कई परिवार आर्थिक स्थिति के कारण अपने बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप नहीं खरीद पाते हैं। (Uttarakhand Students Tablet DBT)
छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जानने का महत्वपूर्ण माध्यम है। (Uttarakhand Students Tablet DBT)
Shocking Ghaziabad School Van Accident: Watch गाजियाबाद में 1 तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित, CCTV में कैद हादसा