विकास प्राधिकरण को लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी प्लानर की कार्यशाला आयोजित

Please Share

पिथौरागढ़: नवगठित विकास प्राधिकरण को लेकर पिथौरागढ़ जिला सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें शासन से आये अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विकास प्राधिकरण क्षेत्र में भवन प्लान के लिए आने वाली समस्याओं के निदान के साथ ही भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यशाला में शहर के तमाम सरकारी एवं गैरसरकारी प्लानर भी मौजूद रहे। इस दौरान प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों द्वारा भवन प्लान को लेकर जानकारियां साझा की गयी। इसके अलावा सभी प्लानर को विकास प्राधिकरण के बायलॉज के तहत ही नक़्शे बनाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply