Please Share
रानीखेत: गोल्डन फिश प्री प्राईमरी आर्मी स्कूल का वार्षिकोत्सव सेना के नरसिंह मैदान में नन्हे-मुन्ने बच्चों के अनेक कार्यक्रमों के साथ समपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केआरसी कमान्डेन्ट बिगेडियर गोबिन्द सिंह राठोर सपत्नी मौजूद थे। इनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिकांश सैन्य अधिकारी सपरिवार उपस्थित थे। अभिभावक व बच्चे स्कूल स्टाफ व अन्य सेना के लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। कमान्डेंट ने कहा कि कार्यक्रम देख सभी को अपने बचपन की याद आ जायेगी।
