ट्रंप बोले- PM मोदी ने मुझसे कहा कि ’70 लाख’ से ज्यादा लोग करेंगे मेरा स्वागत

Please Share

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने से पहले फिर से एक दावा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बताया कि अहमदाबाद में रोड शो में 70 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा, “मैंने सुना है कि वहां लाखों लोग आ रहे हैं। उनका कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम से लेकर सड़क तक पर 60 लाख से एक करोड़ लोग नजर आएंगे । ट्रंप का हालिया दावा ऐसे समय आया है जब अहमदाबाद नगर निगम ने एक लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई है। जो कि ट्रंप के दावों से कम है।

US राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि हमारे पास आपका स्वागत करने के लिए लाखों  लोग होंगे। हालांकि, अहमदाबाद के  नगर आयुक्त विजय नेहरा ने गुरुवार को कहा था कि ट्रंप के रोड शो में  शामिल एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।