मसूरी में सैलानी की मौत, सदमे में परिवार

Please Share

मसूरी: मुंबई से अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आये हुए 65 वर्षीय सैलानी की अचानक  तबियत ख़राब होने से मौत हो गई। इस सैलानी का नाम सुधीर है।

डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक को शुगर की बीमारी थी। तबियत बिगड़ने पर जब तक मृतक के परिजन उसे अस्पताल लाये, तब तक वह दम तोड़ चुका था। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि, सैलानी सुधीर की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन सैलानी के साथ हुई इस घटना से उनका परिवार सदमे में है।