Please Share
देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि, बिना हाई कोर्ट के आदेश के शासन-प्रशासन द्वारा टिहरी शहर में जबरदस्ती अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि, जबरन टिहरी बाँध विस्थापितो के मकान तोड़े जा रहे हैं। इसके विरोश में किशोर उपाध्याय, जनता व कांग्रेसजनो के साथ धरने पर बैठे। जहाँ से उन्हें अन्य साथियों को साथ गिरफ्तार किया गया।

