Please Share
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में नए साल के मौके पर भारतीय सेना के दो जवान शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला। ऑपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

