प्रदेश के इस जिले में एसएसबी के सफर को पूरे हुए आठ साल, जवानों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Please Share

पिथौरागढ़: सोमवार को जिले में एसएसबी की 55वीं बटालियन की 8वीं वर्षगांठ पूरे धूम-धाम के साथ मनाई गयी।  इस मौके पर एसएसबी मुख्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  जवानों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर एसएसबी के फ्रंटियर हैडक्वाटर रानीखेत से आयी टीम ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके आलावा कार्यक्रम में एसएसबी के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ ही अधिकारीयों और जवानों ने भी शिरकत की।

Leave a Reply