शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Please Share

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने ‘पकौड़ा’ और हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर देश के मौजूदा हालात पर अपनी ही  सरकार को आड़े हाथों लिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक के बाद एक ट्वीट में सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

एक ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘वर्तमान में 3 पी ने देश में काफी हंगामा, समाचार और तबाही मचा रखी है।  1. पकौड़ा, 2. पीएम और 3. पीएनबी… हो सकता है घटनाओं का क्रम सही ना हो, तो जरूर बताएं। बड़ा चौकीदार सो गया, छोटा दमदार खो गया, और हम सब देखते रह गए।’

एक अन्य ट्वीट:  ‘आशा और प्रार्थना करता हूं कि हमारे चौकीदार-ए-वतन के ‘कैशलेस’ होने की परिकल्पना व सपना, जो कि पीएनबी के केस में अक्षरशः नहीं लिया और इसका कारण हम सभी जानते हैं। जियो इंडिया! क्या और भी आने बाकी हैं? आशा करता हूं नहीं!’

Leave a Reply