Please Share
मसूरी: शहर में बुधवार को सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम में मसूरी शहर और शहर से लगे आस-पास के क्षेत्र के करीब 1500 लोगों को कम्बल वितरित किये गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री की सहारनपुर को उत्तराखंड में सम्मलित करने की बात पर कहा कि मुख्यमंत्री ने सहारनपुर को उत्तराखंड में सम्मलित करने की बात नहीं कही थी। सीएम का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया है और साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि सहारनपुर को उत्तराखंड में सम्मलित करना फिलहाल संभव नहीं है।
