सड़क पर ट्रक पलटने से घंटों बाधित रहा बद्रीनाथ हाईवे, कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू

Please Share

ऋषिकेश: मंगलवार सुबह ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच बछैलीखाल में एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे बद्रीनाथ हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बीच सड़क पर पलटे ट्रक से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिर मार्ग सुचारू किया जा सका। जिसके बाद कई घंटों से दोनों ओर भारी संख्या में फंसे लोगों ने मार्ग खुलने से राहत की सांस ली।