गणतंत्र दिवस के दिन कश्मीर में 2 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

Please Share

श्रीनगर: गणतंत्र दिवस के दिन श्रीनगर के कमोह में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर जिले के कमोह में मुठभेड़ जारी है। हालांकि अभी भी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आंतकी हमला करने की फिराक में थे।

इस मुठभेड़ में आतंकियों के साथ तीन सुरक्षाबलों के घायल होने की भी खबर है। सेना के इस ऑपरेशन में पोंपोर पुलिस, आर्मी 50 राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने बिन्निर इलाके में आतंकियों के छूपे होने की सूचना के बाद इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी पर सेना ने लंबे समय से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रखा है। बुधवार को भारतीय सुरक्षा बलों ने बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया था।