Please Share
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने वाला है। बीस रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज में जारी होगा। यह पहले जारी किए गए नोटों से आकार और डिजाइन में अलग होगा। पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे। यह नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा।
बता दें कि नोटबंदी के बाद से अब तक केंद्रीय बैंक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी कर चुका है। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे। इन नोटों का डिजाइन और साइज पहले से चलन में मौजूद नोटों से अलग है।

