रवि शास्त्री फिर से बने टीम इंडिया के कोच; माइक रहे नंबर दो, मूडी तीसरे नंबर पर

Please Share

मुंबई: रवि शास्त्री एक बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनाए गए हैं। इस कार्यकाल में वह साल 2021 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहेंगे। शुक्रवार को पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इंटरव्यू लिए। मुंबई में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव ने कहा कि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के माइक हेसन रहे। कपिल ने कहा कि तीनों सदस्यों (शांता रंगास्वामी, अशुमान गायकवाड़) ने सबको अलग-अलग अंक दिए।