Please Share
रानीखेत: सीबीएसई दसवीं परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु कन्याल 98.2 प्रतिशत मार्कस प्राप्त कर रानीखेत क्षेत्र में अव्वल रहे। प्रियांशु ने 500 में से कुल 493 अंक प्राप्त किए। प्रियांशु अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और टीचर्स को देते हैं। वे सॉफ्टवेयर इंजिनीयर बनना चाहते हैं। उनके पिता वर्तमान में आर्मी में मेरठ पोस्टेड हैं।
वहीँ प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि, इस सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को और छात्र की मेहनत को जाता है। विन्टर सीजन में स्कूल में की जाने वाली एक्स्ट्रा पढाई का भी इसमें योगदान है।
