पूर्व विधायक यशपाल बेनाम भाजपा में शामिल

Please Share

देहरादून: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद यशपाल ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि पूर्व विधायक यशपाल दो बार नगर पालिका पौड़ी अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे सभी बार निर्दलीय उम्मीदवार रहे हैं। पूर्व विधायक यशपाल पहली बार किसी पार्टी से जुड़े।