Please Share
हल्द्वानी: पूर्व डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल का निधन हो गया है। आपको बता दें कि वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका निवास स्थान कलावती कालोनी में था। कल रात उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

