उत्तराखंड: पुलिस चौकी की ही खिड़की तोड़ चोरों ने उड़ाया सामान

Please Share

-रिपोर्ट राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, वे पुलिस चौकी में ही चोरी करने से भी नहीं हिचकते। मामला उधम सिंह नगर के रम्पुरा पुलिस चौकी का है, जहाँ अस्थाई चौकी से चोर पंखे, वायरलेस सेट की बैटरी और कुर्सियां चुरा ले गए। यह सब चोरों ने चौकी की खिड़की तोड़कर चोरी किया। ऐसे में पुलिस पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि पुलिस, चौकी की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आमजन को सुरक्षा का भरोसा कैसे दे सकती है।