PM Modi Appeals for Economic Discipline: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पीएम मोदी ने आर्थिक अनुशासन अपनाने की अपील

Please Share
New Delhi: (PM Modi Appeals for Economic Discipline) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच जिम्मेदार एवं संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशहित को ध्यान में रखते हुए हर नागरिक को अपनी दैनिक आदतों में ऐसे बदलाव करने चाहिए जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और विदेशी निर्भरता कम की जा सके।
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत कम करने का आग्रह करते हुए कहा कि जहां संभव हो वहां सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में वर्क फ्रॉम होम ने काफी मदद की थी और आज फिर जरूरत पड़ने पर इसे अपनाकर ईंधन की बचत की जा सकती है।
पीएम मोदी ने नागरिकों से एक वर्ष तक सोने की खरीद टालने पर विचार करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भारत में बड़े स्तर पर सोने का आयात होता है, जिससे विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा खर्च होता है। यदि लोग कुछ समय तक संयम बरतें तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, समारोह में पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद 
प्रधानमंत्री ने विदेशी उत्पादों की खरीद कम करने और भारतीय वस्तुओं को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” केवल एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। स्थानीय उद्योगों, छोटे व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को समर्थन देना आज की आवश्यकता है।
उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं और महंगे डेस्टिनेशन वेडिंग्स से बचने की भी अपील की। प्रधानमंत्री के अनुसार, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में देश की विदेशी मुद्रा और संसाधनों का उपयोग सोच-समझकर किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटी छोटी बचत, अनुशासित जीवनशैली और सामूहिक सहयोग से भारत आने वाली आर्थिक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देशवासी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हर संभव योगदान देंगे।

Chardham: यात्रा पर मौसम का असर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को जारी की सतर्कता सलाह

You May Also Like