Please Share
Dehradun: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के बीच मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम, तेज बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले यात्री मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से 12 और 13 मई के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
प्रशासन का कहना है कि यदि संभव हो तो श्रद्धालु मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम से बचा जा सके। यात्रा के दौरान प्रशासन एवं स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।
राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। प्रशासन को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं के सहयोग और जागरूकता से यात्रा सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न होगी।
Himachal Tragedy: चिंतपूर्णी के पास चलती कार सीधे खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

