पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट, रद्द हो सकता है मुख्यमंत्री का दौरा

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में मौसम ने करवट बदल ली हैं। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा रद्द भी हो सकता है।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी पहुंच रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सभी अधिकारी भी मुनस्यारी पहुंच गए हैं।