Please Share
पिथौरागढ़: नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया में गुरूवार और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में तीन नगर पालिका पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट के साथ ही दो नगर पंचायत गंगोलीहाट और बेरीनाग शामिल है।
जिले की पाचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिये 32 और सदस्य पदों के लिये 162 नामांकन हुये हैं। आज और कल इन नामांकनों की जांच की प्रकिया चल रही है। सभी नगर निकायों में आरओ इन नामांकनों की जांच मे लगे हुये हैं। इसके साथ ही 27 नवम्बर को नाम वापसी का दिन है तथा 29 अक्टूबर को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। पूरे जिले की पांचों नगर निकायों मे 49 हजार 53 मतदाता हैं, जो नगर निकाय के लिये आगामी 18 नवम्बर को मतदान करेंगे।
