Please Share
पिथौरागढ़: विपक्षी दल कांग्रेस ने भी पंचेश्वर बांध को लेकर रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ में पार्टी के नेताओं ने प्रभावितों के साथ राय-मशविरा किया। कांग्रेस का कहना है कि प्रभावितों की राय के अनुरूप ही पार्टी पंचेश्वर बांध को लेकर अपना रुख साफ करेगी।
कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में पंचेश्वर बांध के आकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें कमेटी ने पहली बार विधिवत तौर पर प्रभावितों की राय ली।
