Video:पौड़ी: एनएच पर हो रहे एक के बाद एक सिलेंडरों के धमाके, दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें

Please Share

लैंसडाउन: भदालीखाल के पास रसोई गैस से भरे ट्रक में आग लग गई। जिसके बाद से रसोई गैस के सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके हो रहे है। यहाँ लगातार सिलेंडरों के फटने से जोरदार धमाके हो रहे है। इस घटना से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मची है। जिसके बाद से एनएच 534 पर वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लगी हैं। वहीँ सूचना पर पुलिस मौके के लिए लैंसडाउन रवाना हुई। यह घटना भदालीखाल के पास की है।