Please Share
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा अपने हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सॉरी सॉन्ग’ पर अलग अलग एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया। आपको बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ की नई एलबम ‘सॉरी सॉन्ग’ रिलीज हुई इस गाने को नेहा ने पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर के साथ गाया। इन दोनों का ये गाना यूट्यूब पर भी खूब वायरल हो रहा हैं। और टिकटॉक पर भी इस गाने के साथ लोग वीडियो बना रहे हैं।

