नवनियुक्त राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ली शपथ

Please Share
देहरादून: नियुक्त राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे उत्तराखण्ड की सातवीं राज्यपाल बनी। नवनियुक्त राज्यपाल ने अपने शपथ हिन्दी भाषा में ली। हाई कोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने उन्हें  शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में आयोजित किया गया।