देहरादून: नौकरी की तलाश में दोस्त के पास आया था युवक, हत्या कर सड़क के नीचे फेंका शव!

Please Share

देहरादून: रायवाला के पास मालदेवता से 15 किलोमीटर आगे मारा बैंड के पास बीती रात को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।  जिसकी पहचान राजीव पुत्र स्वर्गीय ललित निवासी लवली मार्केट, थाना बसंत विहार बताई गई। जिसकी उम्र लगभग उम्र 48 वर्ष बताई जार रही है। घटना के संबंध में मृतक के भाई रजनीश कुमार ने तहरीर दी कि मेरा भाई राजीव।  अपने दोस्त हेमन्त जोजफ के साथ दो मार्च को नौकरी के लिए रायवाला गया था, जिसके अगले ही दिन यानि तीन तारीख को थाना रायपुर पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि उनके भाई का शव मालदेवता से आगे मारा बैण्ड के पास सड़क के नीचे पड़ा हुआ है। जिसके कपडों पर खून के निशान हैं। इसलिए मृतक के भाई रजनीश ने तहरीर में लिखा कि उन्हें शक है कि हेमन्त जोजफ ने ही उनके भाई को मारकर उनकी हत्या की गयी। जिसके बाद पुलिस जाँच में जुट गई है।

Leave a Reply