नगर निगम जल्द ही बनाने जा रहा 100 बेड का अस्पताल

Please Share

देहरादून: नगर निगम 2020 यानि इस साल शहर की जनता को 100 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात देने जा रहा। जानकारी के अनुसार मेयर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल के संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। इस साल निगम की शहर को सुंदर-स्वच्छ बनाने के साथ पॉलीथिनमुक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही सौ बेड का अस्पताल बनाने समेत शहर में आमजन के लिए 10 वेडिंग प्वाइंट भी इस साल बनाए जाएंगे। सभी 100 वार्डों में पार्क या ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा।