Please Share
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, यहां हाथी पांव रोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी, जिसमें कार चालक की कार में दबकर मौत हो गई।
वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 और फायर कर्मी की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और फायर के जवानों ने गाङी को कटर की मदद से काट कर मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान अमन अरोड़ा के रुप में हुई है, जो मसूरी शहर के कुलङी का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
