Please Share
मसूरी: पहाडों की रानी मसूरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा मसूरी मंडल ने पिक्चर पैलेस चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये और मिष्ठान वितरित कर जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया और बताया कि स्व. वाजपेयी जी आज उनके बीच नहीं हैं। लेकिन आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना उनकी देन है। पार्टी में उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। वह सदैव हमारे बीच में रहे जिसके लिये केंन्द्र सरकार ने अटल बिहारी बाजपेयी नाम से आयुष्मान योजना का शुभारम्भ किया है जो एक सराहनीय पहल है।
