Please Share
देहरादून: शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है। प्रत्येक जिले में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इसी क्रम में देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान कांग्रेस ने रसोई गैस, प्याज, रेल किराया, पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजों के दाम में बढ़ोतरी करने को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
