देहरादून: मंगलवार को देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव हुए। मंगलवार देर रात को ही परिणाम भी घोषित कर दिए गये। बार एसोसिएशन की 2018-019 की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने जीत दर्ज की, वहीं सचिव पद पर अनिल शर्मा ने विजेता बने।
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ, जो शाम साढ़े चार बजे तक चला। चुनाव में कुल 2905 मतदाताओं में से 2264 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने परिणामों की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर काली प्रसाद भट्ट, संयुक्त सचिव पद पर भानु प्रताप सिंह सिसौदिया, लाइब्रेरियन पद पर ललित भंडारी व ऑडिटर पद पर अल्पना जदली ने जीत दर्ज की।
चुनाव नतीजे आने के बाद कचहरी परिसर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। पूरा कचहरी परिसर विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों की आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के शोर से गूंज उठा।
मनमोहन बने अध्यक्ष और अनिल शर्मा सचिव
Please Share

