Please Share
लखनऊ: यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार को लखनऊ लाया गया। इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। एयरपोर्ट पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। करीब एक घंटे वहां कार्यक्रम के बाद इसके बाद पार्थिव शरीर विधान भवन लाया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को एनडी तिवारी का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था, वह 93 वर्ष के थे। नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।

