एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन हुआ। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले साल के शुरुआत 5 जनवरी को पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी की थी। इसके बाद उसने कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है।