Please Share
उत्तरकाशी: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन सिंह रावत गुरूवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने परिवार सहित पूजा की। इसके बाद वे यहां से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। दोपहर गंगोत्री मंदिर में दर्शन करने के बाद वह स्वामी सुंदरानंद की आर्ट गैलरी देखने भी पहुंचे। सेना प्रमुख आज परिवार के साथ हर्षिल में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। वहीँ सेना प्रमुख के दौरे को लेकर हर्षिल आर्मी ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद की हुई है। इससे पहले बुधवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की।

