कर्णप्रयाग कॉलेज की छात्रा से हरिद्वार के युवकों ने किया गैंगरेप

Please Share

चमोली: जिले के कर्णप्रयाग में डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती के साथ हरिद्वार के तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेप पीडिता नारायणबगड़ के लो तला गांव की रहने वाली युवती कर्णप्रयाग डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। बीते मंगलवार को क्रिसमस डे की शाम करीब 5 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी।  इसी बीच तीन युवकों ने चाकू की नोक पर युवती के दोस्त को डरा युवती को ले गए। उसके बाद युवती से दुष्कर्म किया।

वहीं पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही  तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी नगर पालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। ये सभी अभियुक्त हरिद्वार के झोपड़पट्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।