Please Share
उत्तराखंड: सरकार में मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। मदन कौशिक के पीआरओ ने देहरादून पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की है। वहीं देहरादून पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तहकीकात करनी शुरू कर दी है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के पीआरओ सुमित भार्गव ने देहरादून पुलिस को सूचना दी। सूचना में मंत्री के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और जीमेल अकाउंट हैक करने की शिकायत की गयी है। भार्गव ने कहा कि 30 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे फेसबुक को हैक करने का प्रयास किया गया और दूसरे अकाउंट भी हैक किए गए। सूचना के अनुसार 28 से 30 अक्टूबर के बीच फेसबुक के साथ ही ट्विटर, इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिए गए। शिकायत मिलते ही देहरादून पुलिस सक्रिय हो गई

