बीजेपी एमएलए पर जूते बरसाने वाले बीजेपी सांसद बोले: मैं ऐसा करता तो नहीं, पर हो गया

Please Share

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक बैठक के दौरान बीजेपी विधायक को जमकर जूतों से पीटने वाले बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा है कि जो हुआ उसका उन्हें दुख है। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करता तो नहीं हूं, लेकिन हो गया।”

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बुलाया गया तो अपनी बात रखूंगा।