Please Share
देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को यूपी निवासी सुनील कुमार नाम के व्यक्ति की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीँ जानकारी के अनुसार इस हत्या का मुख्या आरोपी पवन शर्मा नाम का व्यक्ति है। जो कि मृतक जीजा बताया जा रहा है, घटना के बाद से हत्यारोपी फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है
हेल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण आपसी लेनदेन हो सकता है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड का आरोपी घटना करने के बाद सीसीटीवी में कैद हुआ था।
