Please Share
टिहरी: टिहरी जिले में श्रीनगर रोड पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। दरअसल, यहां पीपल डाली के पास एक ट्रक झील में गिर गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में 5 लोग सवार थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची।
इस दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटना में शामिल एक बच्चे को बरामद किया है। वहीं इस हादसे में शामिल अन्य 4 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे है। एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

