पीएम मोदी से मिलने PMO आया खास नन्हा मेहमान, जानिए कौन है ये खास ‘दोस्त’..

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की एक तस्वीर में जिस बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, वह भाजपा सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है। बच्ची अपने माता-पिता और दादा के साथ पीएम मोदी के दफ्तर पहुंची थी। इस दौरान पीएम मोदी उसे प्यार से अपनी गोद में लिए हुए थे और उसके साथ खेल रहे थे। इंस्टाग्राम पर इसके साथ ही अनुमानों का दौर शुरू हो गया था।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर आज इस तस्वीर ने सभी को कयास लगाने के लिए मजबूर कर दिया था। दरअसल पीएम मोदी ने यह तस्वीर साझा कर पहले लिखा था, ‘आज संसद में मुझसे मिलने के लिए एक बहुत ही खास दोस्त आया।’ इसके बाद सभी को यही जानना था कि आखिर यह नन्हा मेहमान है कौन?